पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
01-Feb-2022 06:12 PM
KHAGARIA: खगड़िया रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बाइक सवार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शिक्षक से 5 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी में अपराधियों की तस्वीरें कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।
घटना रेलवे जीआरपी और आरपीएफ थाना से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित शिक्षक रामचंद्र पासवान अलौली थाना क्षेत्र के हथवन गांव के निवासी हैं। बेगूसराय के बाघी में परिवार के साथ रहते हैं। बैंक से कैश निकालकर वे बेगूसराय के लिए ट्रेन पकड़ने आए थे। तभी खगड़िया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बाइक सवार तीन अपराधी अचानक आ पहुंचे और उनके पास रखे पांच लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये।
पीड़ित शिक्षक ने बताया कि वे मध्य विद्यालय अम्बा,अलौली के शिक्षक हैं। बेटी की शादी के लिए उन्होंने कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने सोमवार को SBI मेन ब्रांच खगड़िया से 5 लाख रुपए की निकासी की थी। खाते से पैसे निकालने के बाद वे बेगूसराय स्थित अपने आवास के लिए निकले थे।
बेगूसराय जाने के लिए खगड़िया स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पकड़ने पहुंचे अपराधियों ने उन्हें प्लेटफार्म एक पर ही घेर लिया। बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस रेलवे स्टेशन और बैंक में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुटी है। अभी तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूटेरे सलाखों के पीछे होंगे।