Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
15-Aug-2023 03:27 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार के छपरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जट्टही पोखरा इलाके में आज रेलवे लाइन से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। यह युवती कहां की है और किन परिस्थितियों में इसकी मौत हुई है, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि, छपरा से थावे जाने वाली रेलवे लाइन पर एक युवती का शव मिला है। इस युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष है और यह किसी अच्छे परिवार की लग रही है। पुलिस का ऐसा अनुमान है कि इस युवती की हत्या करके कहीं अन्य जगह से लाकर यहां पर फेंक दिया गया है, हालांकि पुलिस इस विषय पर अभी जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। इसके बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा।
वहीं, पुलिस ने लड़की के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। इस विषय पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि इस महिला के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठी करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक इस महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
इधर इस मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने कहा कि, इस युवती की मौत रेल से कटने से नहीं हुई है, बल्कि हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। ऐसा लगता है कि इसकी हत्या करके कहीं अन्य जगह से लाकर यहां पर फेंक दिया गया है, अभी कोई जानकारी मृतक के बारे में नहीं मिली है. जांच के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा।