मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
28-May-2023 01:47 PM
By First Bihar
ARA : बिहार में भोजपुर से एक सनसनीखेज का मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवक को दोस्त पार्टी के नाम पर उसके घर से बुलाकर ले गए और अब आज अहले सुबह इस युवक का शव बरामद किया गया है। इस पुरे मामले में मिस्त्री एक लड़की का आवाज बताया जा रहा है।
दरअसल, जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव में धारदार हथियार से गला काटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस युवक का शव डुमरा एवं सारंगपुर गांव के बीच बधार से बरामद किया गया। इस युवक के गर्दन के पिछले भाग में धारदार हथियार के गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। इस युवक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि, रवि शनिवार शाम घर पर ही था। इस दौरान एक दोस्त उसे बुलाने के लिए आया। शाम करीब सात बजे वह अपने दोस्त के साथ घर से निकल गया। लेकिन, देर रात तक वापस नहीं लौटा तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की लेकिन रातभर कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद आज अहले सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने बधार में रवि का खून से लथपथ शव देखा।
वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंचे स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि गर्दन कटा हुआ है। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। उसके बाद इन लोगों ने इस मामले की सुचना नजदीकी थाने को दिया। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के कारण युवक की हत्या की बात सामने आ रही है। युवक इंटर का छात्र था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इधर, मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि उसके दोस्त ने जब मोबाइल पर कॉल किया गया तो किसी लड़की ने उठाया था। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। हालांकि, परजिनों ने किसी भी दोस्त या अन्य व्यक्ति पर किसी प्रकार की आशंका नहीं जताई है। स्वजन के अनुसार, दोस्तों से पूछताछ करने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक किस लड़की से बात करता था और किसने उसकी हत्या की है। घरवालों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या होने की भी आशंका जताई है।