बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
09-Dec-2021 06:28 PM
PATNA: 2006 बैच के IPS अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने बिहार पुलिस मुख्यालय में DIG के पद पर योगदान दिया है। 5 साल तक महाराष्ट्र पुलिस में योगदान देने के बाद एक बार फिर से वे बिहार पुलिस का हिस्सा बन गये हैं।
शिवदीप लांडे जब बिहार एसटीएफ के एसपी थे तब महाराष्ट्र कैडर में ट्रांसफर हुआ था। 14 नवम्बर 2016 को बिहार सरकार ने महाराष्ट्र के लिए विमरित किया था। अब पांच साल बाद फिर से बिहार के लिए विमरित हुए हैं।
ऐसी संभावना जतायी जा रही थी की नई पोस्टिंग किए जाने तक बिहार पुलिस मुख्यालय में उन्हें जिम्मेवारी दी जाएगी और अब शिवदीप लांडे ने बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान दे दिया है। अब आगे सरकार उन्हें कौन सी जिम्मेवारी सौंपेगी यह देखने वाली बात होगी।
गौरतलब है कि शिवदीप लांडे पटना, अररिया और रोहतास के एसपी रह चुके हैं। वे राज्यपाल के एडीएस भी रह चुके हैं। बिहार पुलिस ज्वाइन करने के बाद बतौर ASP शिवदीप लांडे की पहली पोस्टिंग नक्सल प्रभावित मुंगेर के जमालपुर में हुई थी।
शिवदीप लांडे पटना में दो बार सिटी एसपी भी रह चुके हैं। पटना में सिटी SP रहते हुए लांडे ने मनचलों को खूब सबक सिखाया था। लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करती थीं। छात्राओं के मोबाइल में शिवदीप लांडे का नंबर जरूर रहता था। अपनी कार्यशैली की वजह से वे पूरे देश में फेमस थे।