ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / बिहार पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर से सिपाही तक की होगी परीक्षा, मुख्यालय में...

बिहार पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर से सिपाही तक की होगी परीक्षा, मुख्यालय में पोस्टेड पुलिसकर्मियों की परखी जाएगी कार्यक्षमता

25-Nov-2020 09:08 PM

PATNA :  बिहार पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक की परीक्षा होगी. इससे यह देखा जायेगा कि वह अपनी कसौटी पर कितना खरा उतरते हैं. दरअसल पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता की जांच की जाएगी और देखा जायेगा कि ये सिपाही या अफसर कितने सक्षम हैं.


पुलिस मुख्यालय में तैनात जो पुलिसकर्मी कसौटी पर खरा नहीं उतरेंगे, उन्हें मुख्यालय में जगह नहीं मिलेगी. उनका तबादला मुख्यालय से बाहर जिला या इकाई में कर दिया जायेगा. आपको बता दें कि पटना पुलिस मुख्यालय में बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर, एसआई, एएसआई, हवलदार और सिपाही पदस्थापित हैं.


पुलिस मुख्यालय ने अपने यहां तैनात इस्पेक्टर से सिपाही रैंक तक के पुलिसकर्मियों की कार्य दक्षता की समीक्षा कराने का निर्णय लिया है. डीजीपी एसके सिंघल के आदेश पर इसके लिए आईजी बजट, अपील एवं कल्याण पारस नाथ की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। इसमें डीआईजी मानवाधिकार राजेश त्रिपाठी, एआईजी (कल्याण) रमण कुमार चौधरी और डीएसपी (रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शामिल किए गए हैं.


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईजी की अध्यक्षता में बनी कमेटी इंस्पेक्टर से सिपाही तक की कार्य दक्षता, कार्य क्षमता और कार्य संस्कृति के अनुरूप उनके कार्यों की समीक्षा करेगी, जो पुलिसकर्मी योग्य नहीं होंगे, उनका ट्रांसफर कर दिया जायेगा. इससे माना जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में कनीय पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती भी अब आसान नहीं होगी.