ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / बिहार दारोगा बहाली परीक्षा में शामिल हुए 47000 से अधिक अभ्यर्थी, सिर्फ 5%...

बिहार दारोगा बहाली परीक्षा में शामिल हुए 47000 से अधिक अभ्यर्थी, सिर्फ 5% कैंडिडेट्स को मिलेगी नौकरी

29-Nov-2020 09:25 PM

PATNA :  बिहार पुलिस में दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा संपन्न हो गई है. इस परीक्षा में कुल 47000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए. मुख्य परीक्षा के लिए 50072 अभ्यर्थिंयों का चयन किया गया था, जिसमें से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में नहीं बैठे. बाकी उपस्थित अभ्यर्थियों की परीक्षा बिहार के 12 जिलों में 102 परीक्षा केंद्रों पर ली गई.


बिहार में दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के 2446 पदों को भरने के लिए सरकार की ओर से बहाली निकाली गई है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के मुताबिक परीक्षा में करीब 94 प्रतिशत अभ्यर्थी शमिल हुए. रविवार को मुख्य लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. प्रथम पाली में हिन्दी और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन का पेपर था.


इस परीक्षा में कुल 47000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए. जबकि सिर्फ  2446 पदों पर ही बहाली निकाली गई है. लिहाजा इनमें से सिर्फ 5 प्रतिशत अभ्यर्थियों को ही नौकरी दी जाएगी, जिनका नाम मेरिट लिस्ट में आएगा. बाकी के लगभग 45 हजार कैंडिडेट्स इस रेस से पिछड़ जायेंगे. हालांकि दारोगा बहाली के प्रारंभिक परीक्षा में करीब 5.85 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे.


दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक के 2446 पद के लिए 22 दिसम्बर 2019 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. इसमें करीब 5.85 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. जिसमें से 10 प्रतिशत से भी कम बच्चे मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए.