Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम
25-Nov-2022 11:08 AM
PATNA : बिहार में हमेशा से पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठे रहते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद पुलिस द्वारा अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के कंकड़बाग थाने से जुड़ा हुआ है। जहां पिछले 26 सालों से दो थानों की पुलिस सात लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
दरअसल, पटना के एडीजे 20 मनीष द्विवेदी की अदालत ने बम मार कर दो सिपाहियों समेत चार लोगों को घायल करने के मामले में कंकड़बाग थाने में 26 वर्ष पहले यानी 1996 में दर्ज मामले में फरार चल रहे सात अभियुक्तों को कोर्ट में पेश न करने के मामले में नालंदा के कराय परशुराय थाना व मसौढ़ी के थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके आलावा अदालत ने दोनों थानों के प्रभारी को 19 दिसंबर को कोर्ट आकर जबाब देने का निर्देश भी जारी किया है।
कोर्ट ने यह कहा कि, फरार चल रहे अभियुक्तों पर जारी वारंट की तामिला रिपोर्ट छह जनवरी, 2022 को दोनों थाना प्रभारियों से मांगी, तो इसका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद फिर से कोर्ट ने 12 अगस्त, 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आदेश की प्रति एडीजी प्रशासन, एसपी पटना व एसपी नालंदा को भेजा था। लेकिन, पुलिस विभाग द्वारा न तो कोई कार्रवाई की गयी और न ही स्पष्टीकरण का जवाब दिया गया।
जबकि, इस मामले को पटना हाइकोर्ट के निर्देश पर वरीयता के आधार पर चलाने व निष्पादन करने का आदेश है। यह मामला कंकड़बाग थाने में 10 अगस्त, 1996 को आठ अभियुक्तों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 307, 324,334 व 3,4,5 विस्फोटक पदार्थ सुनवाई के लिए पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने छह नवंबर, 1996 को आरोपपत्र दाखिल किया था।
इस मामले में अभियुक्तों ने उर्वशी सेल्स प्राइवेट लिमिटेड पर बम मार दो पुलिसकर्मियों व उसके मालिक व सेल्समैन को घायल कर दिया गया था। इसके बाद नालंदा निवासी सत्येंद्र सिंह उर्फ हथकट्टा, सतेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, मसौढ़ी थाना निवासी ईश्वरनंद सिंह, सर्वजीत सिंह व उमेश सिंह को आरोपित बनाया गया था।