ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

बिहार पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, हाथ में हथकड़ी लिए घुमता दिखा कैदी

16-Aug-2022 06:48 PM

NALANDA : बिहार में पुलिस के कारनामों से हर कोई वाकिफ है। आए दिन अपनी कारगुजारियों के कारण चर्चा में रहने वाली बिहार पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। नालंदा के बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल की है। यहां पुलिस की टीम एक कैदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी। इलाज कराने के बाद हाथ में हथकड़ी लगाए कैदी यूं ही सदर अस्पताल परिसर में घुमता नजर आया।


दरअसल, बिहारशरीफ जेल में पिछले तीन महीने से बंद कैदी शाहबाज आलम को पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर से दिखाने के बाद बंदी शाहबाज अस्पताल परिसर में अकेले घुमता नजर आया। उसके हाथ में हथकड़ी तो लगी थी लेकिन हथकड़ी की रस्सी पुलिस ने नहीं बल्कि उसने खुद अपने हाथों में पकड़ रखी थी। बाद में जब पुलिसकर्मियों की नजर कैमरे पर पड़ी तो एक पुलिसकर्मी दौड़कर आया और हथकड़ी की रस्सी को अपने हाथ में ले लिया।


पुलिसकर्मियों से जब इस बड़ी लापरवाही के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बंदी को एम्बुलेंस में बैठाकर वहां से निकल जाना ही उचित समझा। बता दें कि पिछले दिनों पुलिस की इसी लापरवाही के कारण एक कैदी इलाज के दौरान सदर अस्पताल से फरार हो गया था। जिसको गिरफ्तार करने में पुलिस की भारी फजीहत हुई थी।