PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान
24-Nov-2020 07:46 PM
PATNA : बिहार सरकार की ओर से 3 डीएसपी के ऊपर कड़ा एक्शन लिया गया है. सरकार की और से की गई बड़ी कार्रवाई में इन पुलिस अफसरों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है. जबकि एक रिटायर्ड डीएसपी के पेंशन में 10% की कटौती करने का बड़ा फैसला लिया गया है.
बिहार गृह विभाग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक सोनपुर के तत्कालीन डीएसपी पंकज कुमार शर्मा, जयनगर के डीएसपी शिवपूजन सिंह और पीरो के तत्कालीन डीएसपी चन्दनपुरी के ऊपर सरकार ने एक्शन लिया है. काम में लापरवाही को लेकर इन पुलिस अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है. सरकार ने इनमें से दो अफसरों के वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी है, जबकि एक रिटायर्ड डीएसपी के पेंशन में 10% की कटौती करने का फैसला लिया है.
होम डिपार्टमेंट के मुताबिक सारण जिले के पूर्व सोनपुर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा की 3 वेतनवृद्धियां रोक दी गई हैं. इसके अलावा भोजपुर जिले के पूर्व पीरो डीएसपी चन्दनपुरी की 2 वेतनवृद्धियों पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. आपको बता दें कि काम में लापरवाही को लेकर सरकार ने इन्हें सस्पेंड भी किया था.
इन दोनों अफसरों के अलावा जयनगर के पूर्व डीएसपी शिवपूजन सिंह के खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया गया है. रिटायर्ड डीएसपी शिवपूजन सिंह के पेंशन में 10 % राशि की कटौती करने का आदेश दिया गया है. इनके पेंशन में 5 साल तक 10 प्रतिशत राशि की कटौती की जाएगी.