ब्रेकिंग न्यूज़

जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक

बिहार पुलिस के 25 हजार अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द, ये बना कारण

बिहार पुलिस के 25 हजार अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द, ये बना कारण

13-Dec-2019 05:30 PM

PATNA: बिहार पुलिस के 24950 अभ्यर्थियों के आवेदन को सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉस्टेबल (CSBC) ने रद्द कर दिया है. विज्ञापन संख्या 09/2019 के तहत ये आवेदन लिया गया था. 

सही से नहीं भरा था आवेदन

आवेदन रद्द होने का कारण बताया गया है कि अभ्यर्थियों ने सही से आवेदन को नहीं भरा था. किसी ने सही से साइन भी नहीं किया था तो किसी ने पिता का नाम भी नहीं भरा था. इसके अलावे भी कई दूसरी गलतियां आवेदन में की गई थी. जिसके कारण अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द किया गया है. आवेदकों की छोटी सी लापरवाही के कारण यह खामियाजा भुगतना पड़ा है. बिहार पुलिस की बहाली को लेकर युवाओं का काफी इंतजार रहता है. लेकिन मौका मिलने पर गलती के कारण ये करीब 25 हजार आवेदकों का आवेदन रद्द हो गया. हजारों आवेदक है जो हर रोज इसकी तैयारी को लेकर कड़ी मेहनत भी करते हैं. 

ऑनलाइन लिया गया था आवेदन

सीएसबीसी ने बिहार पुलिस, बीएमपी को लेकर 11880 कांस्टेबलों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था. सीएसबीसी ने रद्द आवेदकों की सूची आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी की है. बता दें कि सामान्य वर्ग और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों से 415 रुपए SC/ST वर्ग के आवेदकों को 112 रुपए आवेदन शुल्क दिया था . सिपाही पद पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को 21,700-69,100 रुपए वेतनमान मिलेगा.

police.pdf