राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
08-Dec-2020 08:29 PM
PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी राज्य के कई हिस्सों से अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले सामने आते रहे है. शराबबंदी कानून को सुचारु रूप से पालन नहीं कराये जाने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने दो थानेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. मुख्यालय ने इन्हें ससपेंड कर दिया है. इतना ही नहीं दो डीएसपी को भी कारन बताओ नोटिस भेजा गया है.
बिहार पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर रोहतास के मुफ्फसिल थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा कैमूर जिले कुदरा थानाध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है. इनके साथ कुदरा के महाल चौकीदार रामसकल राम को भी निलंबित किया गया है.
पुलिस मुख्यालय की ओर से शराबबंदी कानून में लापरवाही को लेकर मोहनिया के डीएसपी और सासाराम के डीएसपी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. सरकार ने उन्हें शो-कॉज नोटिस भेजकर जवाब माँगा है.
इससे पहले नवम्बर के आखिर में पुलिस मुख्यालय ने शराबबंदी कानून को लागू करने में लापरवाही बरतने के आरोप में कंकड़बाग, गंगाब्रिज, मीनापुर और अहियापुर के थानेदार को निलंबित कर दिया था. वहीं हाजीपुर और पटना सदर के एसडीपीओ के साथ मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी से शोकॉज किया था.