मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
02-Aug-2024 02:21 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में पत्नी के सामने ही उसके पति की हत्या कर दी गई। मृतक शख्स का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पतरघट थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है।
मृतक की पहचान नवटोलिया गांव निवासी 45 वर्षीय मदन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मदन यादव का गांव के ही अशोक यादव, संतोष यादव सहित अन्य लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। इन लोगों ने मृतक को मछली चावल खिलाने का झांसा देकर उसे खाने पर बुलाया और लगभग आधा दर्जन गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना है।
घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है। मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडेय ने भी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी के सामने ही अपराधियों ने मदन यादव को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि अशोक यादव और अन्य ने साजिश के तहत उसे खाने पर बुलाया था। मदन को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया। पत्नी वहां पहुंची तो अपराधी उसके पति के सामने पिस्टल तानकर खड़े थे। पत्नी ने लाख मिन्नतें की लेकिन बदमाशों ने उसके सामने ही मदन यादव को गोलियों से छलनी कर दिया।