ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

बिहार: परिवहन सचिव पंकज कुमार पाल ने संभाला कार्यभार, 2002 बैच के हैं IAS अधिकारी

06-Jun-2022 07:36 PM

PATNA: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज कुमार पाल ने सोमवार को परिवहन सचिव का कार्यभार संभाल लिया। पंकज पाल 2002 बैच के अधिकारी हैं।पूर्व परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने पंकज कुमार पाल को कार्यभार सौंपा। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों और अन्य कर्मियों ने परिवहन सचिव पंकज पाल का स्वागत किया।


इस अवसर पर परिवहन सचिव पंकज कुमार पाल ने विभाग के विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी ली। निवर्तमान परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनका परिचय कराया और साथ ही विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी।


इस मौके पर राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी, अपर सचिव सन्नी सिन्हा, उपसचिव शैलेंद्रनाथ समेत अन्य लोग मौजूद थे। बता दें कि पंकज कुमार पाल ग्रामीण कार्य विभाग में सचिव रह चुके हैं। सरकार ने पंकज कुमार पाल को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाने के साथ ही परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।सोमवार को पंकज कुमार पाल ने परिवहन सचिव का कार्यभार संभाल लिया।