अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
26-Oct-2021 07:02 PM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के पांचवें चरण की काउंटिंग लगभग खत्म होने वाली है. सभी सीटों के परिणाम आ गए हैं. मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य और पंच के रिजल्ट सामने आ गए हैं. पंचायत चुनाव से जुड़ी हुई भोजपुर जिले से एक हैरान करने खबर सामने आई है. विधायक की पत्नी जिला परिषद सदस्य का चुनाव हार गई है. राजद की नेत्री ने चुनावी मैदान में एमएलए की बीवी को पटखनी दी है.
अररिया जिले के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18 से सीएम नीतीश की पार्टी की प्रदेश महासचिव और विधानसभा चुनाव में अररिया सीट से लड़ने वाली जेडीयू उम्मीदवार शगुफ्ता अजीम उर्फ बेबी शबनम बुरी तरह हारी. उधर गोपालगंज में हथुआ जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 से जेडीयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ़ पप्पू पांडेय का भतीजा मुकेश पांडेय भी चुनाव हार गया, जो अभी जेल में बंद है. इसी तरह भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा सीट से माले विधायक मनोज मंज़िल की पत्नी सपना मंज़िल उर्फ़ शिला मंज़िल भी जिला परिषद सदस्य का चुनाव हार गई.

भोजपुर के अगिआंव सीट से सीपीआई-एमएल के विधायक मनोज मंज़िल की पत्नी सपना मंज़िल उर्फ़ शिला मंज़िल जिले के चरपोखरी क्षेत्र संख्या 10 से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ी लेकिन वह हार गई. भोजपुर की निवर्तमान परिषद अध्यक्ष आरती देवी ने इन्हें हराया है. आपको बता दें कि आरती देवी राजद की नेत्री हैं. संयोग की बात है कि बिहार विधानसभा में इन दोनों पार्टियों का गठबंधन भी है. लेकिन यहां ये दोनों आमने-सामने थीं.

हैरानी की बात है कि जिस सीट से विधायक मनोज मंजिल की पत्नी हारी है, वह सीट उनके पति के विधानसभा क्षेत्र में ही आता है. दूसरी चौंकाने वाली बात ये है कि जिस महिला ने विधायक की बीवी को हराया है, वह इस सीट से नई उम्मीदवार थीं. आरती देवी इससे पहले कोईलवर क्षेत्र से चुनाव जीती थीं लेकिन इसबार इन्होंने चरपोखरी को चुना और जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए अपने ही गठबंधन वाले विधायक की पत्नी को ही हरा दिया.

निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरती देवी को कुल 17 हजार 183 वोट मिला है. जबकि सपना उर्फ़ शीला मंज़िल को 12 हजार 467 मत हासिल हुए हैं. इनके अलावा ममता प्रसाद को 10 हजार 116, रीना देवी को 7 हजार 81 और रीता देवी को 3 हजार 91 वोट मिला है. अगर इन उम्मीदवारों का वोट बंटता तो शायद नतीजा कुछ और ही होता.

आपको बता दें कि मनोज मंजिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के टिकट पर भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे. इन्होंने सत्ताधारी दल के विधायक को चुनावी मैदान में धूल चटाया था. इनके ऊपर लगभग 30 आपराधिक केस दर्ज हैं. इनमें मुख्य रूप से हत्या के 2, हत्या का प्रयास के 4, अपहरण का 1 मामला शामिल है. पिछले साल बिहार विधानसभा के चुनाव में मनोज मंज़िल ने 3.16 लाख रुपए अपनी संपत्ति बताई थी. हालांकि इससे पहले साल 2015 में मनोज मंज़िल ने 3.47 लाख रुपए संपत्ति थी.
