Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
21-Oct-2021 06:13 PM
PATNA: इलेक्शन ड्यूटी में लगे एक शिक्षक की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गयी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोगों का आरोप था कि तबीयत खराब रहने के बावजूद छुट्टी नहीं दी गयी और इस दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गयी। प्रखंड चुनाव अधिकारी पर छुट्टी नहीं दिए जाने आरोप लगाते हुए लोगों ने बिहटा-औरंगाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। शव के साथ सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की गयी।
गौरतलब है कि बिहार में इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहे हैं। 20 अक्टूबर यानी कल चौथे चरण का मतदान समाप्त हो गया। कल पटना के बिहटा प्रखंड के 22 पंचायतों में मतदान संपन्न हुआ। दोघड़ा छिलका के रहने वाले 40 साल के सुदर्शन प्रसाद नामक शिक्षक की ड्यूटी इलेक्शन में लगी थी। बिहटा के राघोपुर स्थित बाजार समिति के बने मतगणना केंद्र पर शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन तभी ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना से गुस्साएं लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया जमकर हंगामा मचाया। बताया जाता है कि बुधववार की देर रात ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दी गयी थी। लेकिन शिक्षक सुदर्शन प्रसाद को छुट्टी नहीं दी गयी। मतदान समाप्त होने के बावजूद उन्हें अगले दिन गुरुवार यानी आज दोपहर छुट्टी मिली। लेकिन घर जाने के दौरान रास्ते में ही उन्हे हार्ट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद प्रखंड चुनाव अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे जिसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोग परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।