ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / बिहार : नाइट गार्ड की गला दबाकर हत्या, एक सप्ताह में तीसरा मर्डर...

बिहार : नाइट गार्ड की गला दबाकर हत्या, एक सप्ताह में तीसरा मर्डर , पुलिस के हाथ खाली

08-May-2023 10:47 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एकबार फिर दिन दहलाने वाली ख़बरें निकल कर सामने आ रही है। जहां एक हफ्ते के अंदर बिहार के मुजफ्फरपुर में तीसरे नाइट गार्ड की हत्या कर दी है। लेकिन, अभी भी  पुलिस के हाथ खाली हैं। अहियारपुर थाना अंतर्गत अयाची ग्राम फेज टू के पास समस्तीपुर अंतर्गत बंगरा थाना गौसपुर गांव निवासी शंकर कुमार करीब 3 महीने से गोसाले में रात में प्रहरी का काम करता था। रविवार की रात इसकी हत्या कर दी गयी। 


दरअसल, शहर निवासी कमल कांत झा के गौशाला की प्रहरी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नगर डीएसपी राघव दयाल और अहियापुर थाना पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई मामले में पूछे जाने पर डीएसपी नगर राघव दयाल ने कहा कि अहियापुर थाना क्षेत्र में एक रात्रि प्रहरी की हत्या हुई है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई चल रही है। 


वहीं, इस मामले में डीएसपी नगर राघव दयाल ने कहा कि, अहियापुर थाना क्षेत्र में एक रात्रि प्रहरी की हत्या हुई है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई चल रही है। जिले में नाइट गार्ड की हत्या मामले में जब डीएसपी राघव दयाल से सवाल किया गया कि यहां सप्ताह भर में तीन नाइट गार्ड की हत्या और एक गार्ड गंभीर रुप से जख्मी होने के बाद अस्पताल में भर्ती है। 


उन्होंने कहा कि जितनी भी हत्याएं अब तक हुई है। तीनों हत्या में किसी प्रकार की कोई दुश्मनी या फिर अन्य बिंदु नहीं सामने आया है। पुलिस की टीम सभी मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में कामयाबी हासिल करेगी।