ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम

Home / news / Bihar News: बिहार के स्कूलों में जल्द शुरू होगी 6 हजार से अधिक...

Bihar News: बिहार के स्कूलों में जल्द शुरू होगी 6 हजार से अधिक पदों पर बहाली, शिक्षा विभाग ने भेजी रिक्तियां

24-Sep-2024 08:57 AM

By First Bihar

PATNA: नौकरी का इंतजार कर रहे बिहार के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य के सरकारी स्कूलों मे जल्द से 6 हजार से अधिक पदों पर बहाली शुरू होने वाली है। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग ने राज्यभर के सरकारी स्कूलों में खाली पदों की जानकारी सोमवार को महालेखाकार को भेज दिया है।


दरअसल, बिहार के उच्च माध्यमित सरकारी स्कूलों में 6421 सहायकों की नियुक्ति होगी। इन विद्यालय सहायकों को 16,500 रुपए मासिक नियत वेतन मिलेगा। इसके साथ ही साथ पांच सौ का वार्षिक वेतन वृद्धि की जाएगी। राज्य के राजकीयकृत माध्यमिक-उच्च माध्यमिक और प्रोजेक्ट स्कूलों में लिपिक एवं अनुसेवक के मरणशील पद प्रत्यर्पित करते हुए पद सृजित किए गए हैं।


शिक्षा विभाग की तरफ से महालेखाकार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि डीईओ द्वारा स्कूल असिस्टेंट के पदों को विद्यालयवार चिन्हित कर पदसृजन की जानकारी संबंधित नियोजन इकाई को उपलब्ध कराएंगे। राजधानी पटना में कुल 210 विद्यालय सहायकों के पद सृजित किए गए हैं जबकि नालंदा में 149, भोजपुर में 147, बक्सर में 88, रोहतास में 166, कैमूर में 121, गया में 258, जहानाबाद में 59, अरवल में 33 पदों का सृजन किया गया है।


इसके अलावा नवादा में 142, औरंगाबाद में 140, मुजफ्फरपुर में 305, सीतामढ़ी में 184, शिवहर में 44, वैशाली में 232, पू.चंपारण में 341, प.चंपारण में 277, सारण में 240, सीवान में 226, गोपालगंज में 158, दरभंगा में 268, मधुबनी में 296, समस्तीपुर में 318, सहरसा में 121, सुपौल में 144, मधेपुरा में 131, पूर्णिया में 208, अररिया में 186, किशनगंज में 117, कटिहार में 202, भागलपुर में 174, बांका में 130, मुंगेर में 65, शेखपुरा में 36, लखीसराय में 75, जमुई में 130, खगड़िया में 96 और बेगूसराय में 177 विद्यालय सहायकों के पद सृजित किए गए हैं।