ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: iphone खरीदने के लिए नाबालिग लड़के ने रच दी बड़ी साजिश,...

Bihar News: iphone खरीदने के लिए नाबालिग लड़के ने रच दी बड़ी साजिश, दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर में करा दिया कांड

23-Oct-2024 05:19 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: नालंदा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़के ने आईफोन खरीदने के लिए अपने ही घर में चोरी करा दी। आइफोन खरीदने के लिए लड़के ने दोस्तो के साथ मिलकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और करीब 1 लाख रुपय कैश की चोरी करा दिया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर की है।


इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग को हिरासत में लिया है और एक युवक को गिरफ्तार करते हुए चोरी के सामानों को बरामद कर लिया है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि मंगलवार की शाम सर्वोदय नगर के रहने बाले शिव शंकर पांडेय द्वारा सूचना दिया गया कि घर का दरबाजा तोड़कर बेटा को बंधक बनाकर गोदरेज में रखे करीब 1 लाख नगद और लाखों रुपये का जेवरात लूट लिया गया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा जांच किया गया तो पता लगा आईफोन खरीदने के लिए शिकायतकर्ता के बेटे ने ही दोस्तो के साथ मिलकर अपने घर मे चोरी की साजिश रचा था। इस मामले में आरोपी समेत तीन नाबालिग को पकड़ा है जबकि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से चोरी की गई 1 लाख 780 रुपये कैश, सोने चांदी के जेवर, कटर और 4 मोबाइल फोन जब्त किया गया है।