मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Nov-2024 08:59 PM
By First Bihar
BAGAHA: बगहा में एक महिला भीड़ के हत्थे चढ़ गयी। लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। चोरी के गहने के साथ लोगों ने महिला चोर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला के सिर के बालों का भी मुंडन करा दिया गया।
इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से महिला को निकाला और उसे हिरासत में लेते हुए अपने साथ थाने ले गयी। जहां महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
लोगों ने महिला पर चोरी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि उक्त महिला ने घर में घुसकर गहना, मोबाइल और कैश की चोरी की है। अपने साथियों के साथ महिला चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए निकलती है। बगहा के वाल्मिकिनगर के धनहा टोला हवाई अड्डा में महिला और उसके गैंग ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
आज महिला चोर इलाके में फिर नजर आई। फिर क्या था ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से चोरी के गहना बरामद किया गया है। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं के साथ मौजूद लोगों ने हाथ बांधकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े फाड़ डाले और बाल का मुंडन भी करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है।