मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Oct-2024 10:35 PM
By First Bihar
CHAPRA: बिहार में जहरीली शराब से अबतक 65 लोगों की मौत हो गयी। सीवान में 48, सारण में 15 और गोपालगंज में 2 की मौत हुई। हालांकि 37 मौत की प्रशासनिक पुष्टि हुई है। जिसमें सीवान में 28, सारण में 7 और गोपालगंज में 2 मौत हुई है। वह कई लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
छपरा में जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है। मशरक थानाध्यक्ष सहित 5 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
मद्यनिषेध कियान्वयन, क्षेत्र निगरानी एवं आसूचना संकलन में विफलता पाये जाने पर थानाध्यक्ष, मशरख, थानाध्यक्ष, जनता बाजार थाना एवं अपर थानाध्यक्ष, मशरख थाना सहित कुल 05 पदाधिकारी/कर्मियों को निलंबित किया गया है। मशरख थानान्तर्गत ब्राहिमपुर गांव में नशीले पेय पदार्थ के सेवन से हुई मौत एवं बीमार मामले में दर्ज मशरख थाना कांड सं0-578/24 के मुख्य आरोपी मंटु सिंह, सा०-विशुनपुरा, थाना-मशरख, जिला-सारण सहित कुल 08 नामजद अभियुक्त न्यायिक हिरासत में हैं।
इस कांड के मुख्य अभियुक्त मंटू सिंह, सा०-विशुनपुरा, थाना-मशरख एवं अभियुक्त दीपक चौधरी, सा०-पुरूषोतमपुर, थाना-जनता बाजार, जिला-सारण द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के सख्त कियान्वयन के बावजूद क्षेत्रान्तर्गत शराब कारोबार मे सक्रिय थे। मद्यनिषेध अधिनियम के क्रियान्वयन, आसूचना संकलन, क्षेत्र निगरानी एवं अधीनस्थों पर नियंत्रण में विफलता तथा कार्य में लापरवाही / उदासीनता बरतने के आरोप में पु०नि० धनंजय राय, थानाध्यक्ष, मशरख थाना को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया गया है।
उपरोक्त के संदर्भ में आज दिं0-20.10.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक (मु०), सारण - सह-नेतृत्वकर्ता विशेष अनुसंधान दल (SIT) द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में क्षेत्र निगरानी, आसूचना संकलन एवं मद्यनिषेध अधिनियम के क्रियान्वयन मे विफलता एवं अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता / लापरवाही के आरोप में पु०अ०नि० निर्मला सुमन, थानाध्यक्ष, जनता बाजार थाना, महाल चौकीदार 01/04 चंद्रिका मांझी जनता बाजार थाना एवं पु०अ०नि० सुनिल प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष, मशरख थाना तथा महाल चौकीदार 03/04 उपेन्द्र राय, मशरख थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये लाइन हाजिर किया गया है एवं विभागीय कार्रवाई के विरूद्ध 07 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है। वही सारण जिला पुलिस के द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।