ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: बेतिया में बैरिया थाने का दारोगा सस्पेंड, शराब माफिया से...

Bihar News: बेतिया में बैरिया थाने का दारोगा सस्पेंड, शराब माफिया से सांठगांठ का आरोप

21-Oct-2024 04:18 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया में शराब माफिया से सांठगांठ करना एक दारोगा को काफी महंगा पड़ गया है। बेतिया एसपी ने बैरिया थाने में तैनात दारोगा प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अब इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाही की जाएगी। 


बताया जाता है कि 20 अक्टूबर को बैरिया थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को थाने में ही फरार शराब माफिया विशाल चौधरी के साथ घूमते देखा गया था। जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जतायी थी। इस दौरान शराब माफिया विशाल चौधरी और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी और जमकर मारपीट हुई। 


इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने बैरिया थानाध्यक्ष को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे थानेदार ने स्थिति को नियंत्रित कर वरीय अधिकारियों को तत्काल इस घटना से अवगत कराया। जिसके बाद मद्य निषेध कांड में फरार वांछित अभियुक्त विशाल चौधरी के साथ साठगांठ रखने के आरोप में बैरिया थाने में पदस्थापित परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। 


पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ.शौर्य सुमन के निर्देश पर मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 रजनीश कांत को सौंपी गई है। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के कारण इनके विरुद्ध विभागीय कारवाई कर दंडित किया जाएगा। बैरिया थाना में दर्ज मद्य निषेध कांड संख्या 322/24 में वांछित अभियुक्त विशाल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल विशाल चौधरी का इलाज पुलिस अभिरक्षा में जीएमसीएच में चल रहा है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट