मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Oct-2024 03:21 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से 4 पिस्टल, लेथ मशीन सहित, कारतूस और कई उपकरण बरामद किया है। वही एक धंधेबाज को पुलिस ने दबोचा है। वही 4 अन्य धंधेबोजो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के खरमौली वार्ड-13 निवासी हरिबल्लभ महतो के 20 वर्षीय पुत्र विद्या कुमार उर्फ विद्यानंद के रुप में हुई है।
एसपी मनीष ने बताया कि बेगूसराय पुलिस को यह सूचना मिली थी कि बीरपुर थाना क्षेत्र के खरमौली में हथियार बनाने का धंधा जोरशोर से चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सदर डीएसपी-2 भास्कर रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और तत्काल उक्त स्थल पर छापेमारी की गई जहां से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जबकि पुलिस को देख चार अन्य धंधेबाज मौके से फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार धंधेबाज विद्यानंद से पूछताछ की जा रही है। जिसकी निशानदेही पर अब फरार उसके साथियों को दबोचने में पुलिस लगी है।