Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
27-Sep-2024 08:17 AM
By First Bihar
PATNA : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहार से एसएससी की परीक्षा देने आए दो छात्रों को स्थानीय युवक रजत भट्टाचार्य द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से पश्चिम बंगाल पुलिस को पत्र लिखा गया। बिहार के एडीजी (कानून व्यवस्था) ने पश्चिम बंगाल में अपने समकक्ष पुलिस अधिकारी को पत्र लिखकर वहां पढ़ रहे बिहारी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
बिहार पुलिस के तरफ से लेटर लिख कर इस मामले में एक्शन लने की मांग की गई है। हालांकि, सिलीगुड़ी पुलिस ने बिहारियों से अभद्रता करने वाले आरोपी रजत भट्टाचार्य को गिरफ्तार भी कर लिया। एडीजी (कानून व्यवस्था) ने बंगाल पुलिस को लिखे पत्र में कहा कि सिलीगुड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो स्टूडेंट्स को प्रताड़ित किया जा रहा है और परीक्षा देने से रोका जा रहा है।
उन्होंने बंगाल पुलिस के एडीजी के मोबाइल फोन पर वायरल वीडियो की क्लिप भी फॉरवर्ड की। साथ ही पत्र के जरिए उन्होंने पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों और सिलीगुड़ी मामले पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। इस पत्र की एक कॉपी सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर को भी भेजी गई है।
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और डीजीपी आलोक राज को बुलाकर पश्चिम बंगाल की घटना पर जानकारी लेकर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात कर इस घटना के दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसके बाद बंगाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बांग्ला पक्खो नामक कट्टरपंथी संगठन के सदस्य रजत भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है।
आपको बताते चलें कि, बिहार के छात्र एसएसबी भर्ती परीक्षा देने सिलीगुड़ी गए हुए थे। इसी दौरान बांग्ला पक्खो नामक कट्टरपंथी संगठन के लोगों ने छात्रों को धमकाते हुए कहा कि ''बिहार का होकर वे लोग बंगाल में क्यों नौकरी करने आ रहे हैं''। इससे जुड़ा वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था।उसके बाद बिहार पुलिस के एडीजी (विधि-व्यवस्था) संजय सिंह ने पश्चिम बंगाल के एडीजी (विधि-व्यवस्था) को पत्र लिखकर घटना की विस्तार से जानकारी दी।