Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
12-Jun-2024 11:24 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार सहिंता के खत्म होते ही बिहार एनडीए की सरकार एक्शन मोड में आ चुकी है। इसकी वजह यह भी है कि अगले साल विधानसभा का चुनाव भी होना है और राज्य सरकार उससे पहले अपने सभी पेंडिंग काम को पूरा कर लेना चाहती है। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को घर -घर तक ले जाने के लिए और अलग-अलग जिलों की समस्याओं के निवारण को लेकर प्रभारी मत्रियों की लिस्ट जारी कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिला आवंटित किया गया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा जिला आवंटित किया गया है। इसके साथ ही मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली, प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सिवान, मंगल पांडेय को दरभंगा और बेगूसराय जिला आवंटित किया गया है।
इसके अलावा मंत्री नीरज कुमार सिंह को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी और जहानाबाद, लेसी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्रा को अररिया और गया, नितिन नवीन को बक्सर और कैमूर, दिलीप कुमार जायसवाल को सहरसा, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी को शेखपुरा और लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण और जनक राम को पश्चिमी चंपारण जिला आवंटित किया गया है।
उधर, हरि सहनी को अरवल, कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज, जयन्त राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुरेन्द्र मेहता को बांका और संतोष कुमार सिंह को भागलपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।