बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
10-Dec-2024 12:09 PM
By First Bihar
PATNA: देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव खत्म होने के बाद अब अगले साल बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में बीजेपी अभी से ही इसकी तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बिहार एनडीए के नेताओं को डिनर पर बुलाया है। दिल्ली में मंगलवार की शाम बैठक आयोजित होगी।
दिल्ली में आज जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा के घर पर बिहार के एनडीए के नेताओं का डिनर है। इस डिनर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। आगामी वर्ष में होने वाले बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर यह डिनर पार्टी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है है।
दिल्ली में संजय झा के सरकारी आवास पर होने वाली डिनर पार्टी में गृह मंत्री अमित शाह, जेडीयू के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, भाजपा के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सभी लोकसभा के सांसद, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के अलावे गठबंधन के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।
इस डिनर पार्टी को लेकर सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि बिहार में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सभी दलों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। खासकर विपक्ष को साधने के लिए शाह जरूरी टिप्स बिहार एनडीए के नेताओं को दो सकते हैं। गठबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच बिहार विधानसभा को लेकर रणनीति तय की जाएगी। इस डिनर पार्टी में शामिल होने के लिए बिहार के कई नेता दिल्ली कूच कर गए हैं।