EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
15-Jul-2023 09:14 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही नदियों का जलस्तर बढ़ाना शुरू हो गया है। कई नदियां खतरे के निशान के आस - पास पहुंच गई है। लगातार बारिश होने की वजह से कोसी और सीमांचल में बहने वाली सभी छोटी-बड़ी नदियां उफना गयी हैं। इसी कड़ी में अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक़ बांका में डायवर्जन बह गया है। जिससे दो राज्यों को जोड़ने वाला सड़क मार्ग बंद हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बांकापंजवारा स्थित चीर नदी पर बना डायवर्सन पानी के तेज बहाव में शुक्रवार देर रात बह गया। जिससे इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। इस डायवर्सन के टूटने से एक बार फिर बिहार का झारखंड और बंगाल से सीधा सड़क संपर्क भी टूट गया है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी पानी के तेज बहाव में डायवर्सन बह गया था। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जिससे इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। डायवर्सन टूटने से एक बार फिर बिहार का झारखंड और बंगाल से सीधा सड़क संपर्क भी टूट गया है। बीते सप्ताह भी पानी के तेज बहाव में डायवर्सन बह गया था। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
वहीं, नदियों के तेज बहाब के कारण सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार के कई गांवों में पानी घुस गया है। लोग ऊपरी जगह की ओर पलायन करने लगे हैं। पूर्णिया में महानंदा, कनकई एवं परमान नदी खतरे के निशान के ऊपर बहने लगी है जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। बायसी अनुमंडल क्षेत्र के बनगामा पंचायत के बनगामा हाट से मजलीसपुर को जोड़ने वाली सड़क पर एक फीट से अधिक पानी सड़क पर बहने लगा है।
इधर, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश से मधुबनी के जयनगर में कमला नदी फिर उफान मार रही है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। शुक्रवार को कमला नदी खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बह रही थी। वहीं, सीतामढ़ी जिले की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़-घट रहा है। बागमती और लखनदेई नदी में जलस्तर बढ़ा रहा है।