बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
10-Sep-2023 11:25 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। यहां के अधिकारियों को शराब नहीं पीने की कसमें खिलाई जाती है। लेकिन, इसके बाबजूद इस नियम और कसमों की हकीकत क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी से निकल कर सामने आ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में सिविल सर्जन कार्यालय का गेट बंद कर शराब पार्टी कर रहे थे। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई भाग निकले। गिरफ्तार लोगों में गर्दनीबाग निवासी एक व्यक्ति के शराब पीए होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, सिविल सर्जन कार्यालय में उक्त आरोपित कार्यरत है।
वहीं, इस मामले में गर्दनीबाग थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शराब पीए होने की पुष्टि के बाद एक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे को थाने से छोड़ दिया गया। लोगों ने सूचना दी थी कि सिविल सर्जन कार्यालय का गेट बंद कर अंदर कर्मचारी शराब की पार्टी प्रतिदिन करते हैं। आज भी पार्टी कर रहे हैं। इस सूचना पर छापामारी की गई।
उन्होंने आगे यह भी बताया कि गेट बंद होने के कारण कुछ लोग भाग निकले। साक्ष्य मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, सिविल सर्जन ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से घटना की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।