ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / बिहार : मॉर्निंग वॉक को निकली 4 महिलाओं को तेज रफ़्तार ट्रक ने...

बिहार : मॉर्निंग वॉक को निकली 4 महिलाओं को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, दो की मौके पर हुई मौत

09-May-2023 09:58 AM

By First Bihar

BHGALPURR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक से मॉर्निंग वाक पर निकली चार महिलाओं को कुचल डाला है,जिसमें दो की मौत हो गयी है। 


दरअसल, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के घोरघाट सुल्तानगंज एवं मुंगेर मुख्य सड़क मार्ग पर एक रफ़्तार ट्रक ने 4 महिला को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दो महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही घायल दो अन्यमहिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया। ये चारों महिला  मॉर्निंग वॉक पर निकलीं थी उसी समय घटना घटित हुई। 


इस घटना में मृत महिला की पहचान सरस्वती देवी, सविता देवी के रूप हुई है।  जबकि घायल महिला की पहचान पूजा देवी और रुपा कुमारी के रूप में की गयी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 4:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने सड़क के किनारे टहल रही महिलाओं को रौंदते हुए भाग गया। इस घटना की सूचना सुलतानगंज थाना अध्यक्ष प्रिया रंजन कुमार को दी गई।  जिसके बाद पुलिस तुरंत बल के साथ घटनास्थल पहुंचा गई।


इधर, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रिया रंजन कुमार ने बताया कि, इस घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि,पड़ित परिजन एवं ग्रामीणों की मांग को अंचलाधिकारी सुल्तानगंज के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद सड़क मार्ग को खाली करवा दिया गया है। फिलहाल  दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। वहीं दुर्घटना करने वाले ट्रक को सुलतानगंज पुलिस और बरियारपुर थाना जिला मुंगेर पुलिस की मदद से बरियारपुर थाना क्षेत्र में जब्त कर लिया गया है।