मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
11-Mar-2022 06:29 PM
PATNA : बिहार में 24 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को बीजेपी केंद्रीय कार्यालय की तरफ से उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह, रोहतास-कैमूर से संतोष सिंह, सीवान से मनोज कुमार सिंह, गोपालगंज से राजीव कुमार, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, दरभंगा से सुनील चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि इस बार बीजेपी ने सारण सीट से सच्चिदानंद राय का टिकट काट दिया है, उनकी जगह धर्मेन्द्र कुमार सिंह को सारण सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं समस्तीपुर से डॉ. तरूण कुमार, बेगूसराय-खगड़िया से रजनीश कुमार, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से नूतन सिंह, पूर्णिया-अररिया-किशनगंज से डॉ. दिलीप जायसवाल और कटिहार से अशोक अग्रवाल बीजेपी के प्रत्याशी होंगे।
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए चुनाव चार अप्रैल को होगा। नामांकन करने की अंतिम तारीख 16 मार्च है। उम्मीदवारों द्वारा किये गए नामांकन की स्क्रूटनी 17 मार्च को किया जाएगा। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 19 मार्च निर्धारित की गई है। चार अप्रैल को होने वाले विधान परिषद चुनाव का परिणाम 7 अप्रैल को आएगा।
