ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

बिहार : मिड डे मील खाकर कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मची अफरा-तफरी

13-Aug-2022 07:23 PM

MADHUBANI : खबर मधुबनी से आ रही है, जहां विषाक्त मिड डे मील खाने से कई स्कूली बच्चे बीमार हो गए। घटना राजनगर के कसियोना उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है। यहां मिड डे मील में बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल में बने मध्याह्न भोजन में छिपकली मिलने के बावजूद बच्चों को परोस दिया गया। मिड डे मील का खाना खाने के बाद अचानक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।


एक के बाद एक कई बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, शनिवार होने के कारण मिड डे मील में आज बच्चों को खिंचड़ी परोसी गई थी। बच्चे खिचड़ी खा रहे थे इसी दौरान किसी की नजर खिचड़ी में मौजूद छिपकली पर पड़ी।


खिचड़ी खा चुके 50 से अधिक बच्चों की जांच के बाद घर भेज दिया गया जबकि तीन-चार बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान पीएचसी पहुंचे और बीमार बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने इस लापरवाही के लिए स्कूल के हेडमास्टर को जमकर फटकार लगाई।