ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय

Home / news / शादी करने ममेरी बहन को लेकर भागा युवक, बक्सर में धराया

शादी करने ममेरी बहन को लेकर भागा युवक, बक्सर में धराया

17-Nov-2021 12:09 PM

BIHAR : बिहार में अजब प्रेम की गजब प्रेम की गजब कहानी आए दिन देखने और सुनने को मिल ही जाती है. अभी ताजा मामला बक्सर से सामने आया है. यहां उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से लड़का और लड़की बिहार भागकर आ गए. पकड़े जाने पर दोनों ने जब अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बताया तो सभी शर्मसार हो गए. दरअसल युवक अपनी ही ममेरी बहन को लेकर शादी की नीयत से भाग निकला और इस दौरान पकड़ा गया है. आरपीएफ के द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गई और परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप भी दिया गया है.


घटना के बारे में जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान एक लड़का और एक लड़की संदिग्ध अवस्था घूमते में पाए गए. पूछताछ करने पर लड़के ने खुद को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार गांव का निवासी बताया. वहीं युवती को अपनी ममेरी बहन बताया. उसने कहा कि इनके घर वाले इनकी शादी नहीं देना चाह रहे थे. इसलिए उन्होंने घर से भागने का फैसला किया. दोनों का रिश्ता और घर से भागने का कारण जानकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए.


पुलिस ने तुरंत ही दोनों को हिरासत में लिया. प्रतिक्रिया पूछे जाने पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने इसे समाज में हो रहे नैतिक पतन का उदहारण बताया. लड़के ने बताया कि लड़की उसकी ममेरी बहन है. दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले दोनों ने भागने का प्लान बनाया था मगर बाद में स्वजनों को अपनी पसंद बताई. परिवार वालों ने रिश्ते से मना कर दिया. ऐसे में बलिया से लड़का और लड़की भागकर बिहार आ गए. दोनों ने बक्सर में शादी करने का प्लान बनाया था.