ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज रद्द किया तो कारण बताना होगा, तकनीक के...

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज रद्द किया तो कारण बताना होगा, तकनीक के सहारे सिस्टम को पारदर्शी बनाने की कवायद

09-Jul-2021 07:09 AM

PATNA : बिहार में जमीन के दाखिल-खारिज यानी म्यूटेशन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक और कदम उठाया गया है। म्यूटेशन के ऑनलाइन आवेदनों के निपटारा में भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए जो सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है उसमें आवेदन रद्द होने के वाजिब कारणों को फीड कर दिया गया है। इन कारणों से अलग जाकर कोई भी म्यूटेशन का आवेदन कर्मचारी या अन्य अधिकारी रद्द नहीं कर पाएंगे। विभाग ने बड़े पैमाने पर दाख़िल-खारिज के आवेदन रद्द होने के मामले को देखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की है।


विभाग की तरफ से आवेदन रद्द करने के कुल 35 कारण सॉफ्टवेयर में फीड किए गये हैं। सॉफ्टवेयर में इन सभी वाजिब कारणों को दो मैसेज भागों में बांटा गया है। विभाग के मुताबिक 15 कारणों को जेनरल कैटेगरी में रखा गया है। रद्द करने का कारण इन 15 में से कोई है तो उसका चयन करते ही आवेदक के मोबाइल पर मैसेज चला जाएगा। मैसेज में आवेदक को उन कमियों को दूर करने के लिए सात दिन का समय मिलेगा। इस दौरान आवेदक अगर कमी दूर कर देता है तो आवेदन रद्द नहीं होगा। बाकी कारणों को मेन कैटेगरी में रखा गया है। अगर कर्मी इनमें से किसी कारण से आवेदन रद्द करते हैं तब उन्हें बताना होगा कि किन खामियों की वजह से आवेदन रद्द किया जा रहा है। 


विभाग की मानें तो इस नई प्रक्रिया से म्यूटेशन के आवेदन रद्द होने की संख्या घटेगी। विभाग के ऐसे कर्मियों की मनमानी पर रोक लगेगी जो म्यूटेशन को उगाही का रास्ता मानते हैं। सॉफ्टवेयर वाली व्यवहार के पूर्व कर्मी खुद हाथ से कारण लिखकर अवेदन रद्द कर देते थे। आवेदक को भी जानकारी नहीं दी जाती थी। कर्मचारियों की मनमानी करने की शिकायतें बहुत आने लगी थीं और अपील में जाने पर मुकदमों की संख्या बढ़ने लगी थी। लिहाजा विभाग ने ऐसी व्यवस्था लागू की है जो पारदर्शी है।