ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, बगीचे से मिला खून से सना...

बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, बगीचे से मिला खून से सना शव; इलाके में सनसनी

20-Feb-2024 03:58 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश लोगों की जान लेने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसे चाकूओं से गोद डाला। युवक का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सीटानाबाद उत्तरी पंचायत के महुआडीह बहियार से 25 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, खेत में काम करने गए किसानों ने मंगलवार की सुबह युवक का शव बगीचे में पड़ा देखा। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि बदमाशों ने किसी दूसरी जगह हत्या करने के बाद युवक के शव को यहां लाकर फेंक दिया है।


उन्होंने बताया कि मृतक के गले और सीने में गोली लगी हुई है जबकि सिर के पीछे चाकू से वार किया गया है। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक लाईटर, एक हेडफोन सहित अन्य सामान बरामद हए हैं। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।