Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम
07-Jul-2020 05:32 PM
PATNA : बिहार में वज्रपात से आज कुल 6 लोगों की मौत हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक राज्य में 6 लोगों की मौत ठनका गिरने की वजह से हो गई. इनमें सबसे ज्यादा बेगूसराय में 3 लोगों की मौत हुई है जबकि भागलपुर, मुंगेर और कैमूर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बिहार के कई अलग-अलग जिलों में वज्रपात की आशंका जताई थी. मौसम विभाग की तरफ से लगातार अलर्ट भी जारी किया जा रहा था. मीडिया और बाकी अन्य माध्यमों से अलर्ट की जानकारी भी चेतावनी वाले इलाकों में पहुंचाई जा रही थी. जिसके कारण पिछले दिनों की तुलना में आज कम लोगों की मौत वज्रपात से हुई है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल वज्रपात से मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. साथ ही साथ गहरी शोक संवेदना भी प्रकट की है. मौत के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए आपदा प्रबंधन में लोगो से बारिश होने के समय घरों में या सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. साथ ही जिन इलाकों में ठनका गिरने का अलर्ट आ रहा है, वहां के 250 लोगों को एसएमएस भेजना शुरू किया है, जिसमे अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं.
बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है. जहां खांजहांपुर पंचायत के भीतीहाराही गांव में ठनका गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वज्रपात की चपेट में आने से एक और व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. दूसरी घटना बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव की है. जहां ठनका गिरने से एक 8 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान पांडव कुमार के रूप में कई गई है. बताया जा रहा है कि छात्र वर्षा के पानी का स्नान कर रहा था. इसी दौरान अचानक ठनका गिरने से उसकी मौत हो गई.
बता दें कि इस मौसम में अब तक 300 से अधिक लोगों ने ठनका के कारण अपनी जान गवां दी है. बीते 26 जून को ठनका से सबसे अधिक लगभग 100 लोगों की मौत हुई थी. 30 जून को 11 तो 2 जुलाई को 26 लोगों की मौत हो गई. आपदा प्रबंधन के अनुसार 3 जुलाई को 8 और 4 जुलाई को 28 लोगों की मौत हुई है.