ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / बिहार में उद्योग लगाएंगे पप्पू यादव, बोले- बेरोजगारों को नौकरी देना पहली प्राथमिकता

बिहार में उद्योग लगाएंगे पप्पू यादव, बोले- बेरोजगारों को नौकरी देना पहली प्राथमिकता

22-Oct-2020 05:10 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जोरशोर से प्रचार किया जा रहा है. जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव भी अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमें मौका मिलता है तो रोजगार हमारी प्राथमिकता होगी और उद्योग को बढ़ावा देना व रोजगार सृजन करने की हमारी प्रतिज्ञा है.


जहानाबाद विधानसभा से जाप उम्मीसदवार सुल्तानन अहमद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत हम पहले ठेकेदारी के लाइसेंस में निबंधन शुल्क में भारी कमी करेंगे. कम बजट यानि 50 लाख तक के बजट वाले ठेकेदारी उन स्नातक बेरोजगारों को देंगे, जिनकी सालाना आमदनी 3 लाख से कम है. सौ करोड़ के ठेके को 50-50 लाख के ठेके में विभाजित कर उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों में बांटने का काम करेंगे.  इसके अलावा जिन सरकारी कामों में सरकारी शिक्षकों को लगाया जाता है, हम वहां उनके स्थान पर बेरोजगार युवाओं को लगायेंगे.  इससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा और स्कूमलों के शैक्षणिक माहौल भी बाधित नहीं होंगे.


सत्ता पक्ष और विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेता रोजगार पर हवा – हवाई बात कर रहे हैं.  कोई कहता है 10 लाख रोजगार देंगे तो कोई 15 साल शासन में रहकर कह रहा है कि रोजगार के लिए पैसा कहां से लायेंगे? यह कहकर वो अपनी 15 वर्षों की विफलता को खुद स्वी कार कर रहे हैं. प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक एलायंस के संयोजक पप्पू यादव ने अपनी प्रतिज्ञा दौरा के दौरान जहानाबाद के अलावा भोजपुर, औरंगाबाद और गया में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और पीडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से वोट करने की अपील की. 


पप्पू यादव ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले हर परिवार के घर में 7 किलो आटा, 40 किलो चावल, 5 किलो दाल और 5 लीटर तेल, महीने के 28 तारीख को घर पहुँच जाएगा ताकि किसी गरीब को भूखा नहीं सोना पड़े.  जिनके परिवारों के पास 2 बीघा से कम जमीन है उनका किडनी, कैंसर और दूसरे बिमारियों के ईलाज मुफ्त होंगे. अंत में उन्होंने कहा कि 5 साल मत दीजिये हम तो सिर्फ 3 साल मांग रहे हैं.  3 साल में अगर बिहार में अमूलचूल परिवर्तन नहीं कर दिया तो जनता के सामने फिर नहीं आएंगे.