ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / ठंड बढ़ते ही बच्चों में बढ़ा निमोनिया का कहर, डॉक्टर ने बताए बचने...

ठंड बढ़ते ही बच्चों में बढ़ा निमोनिया का कहर, डॉक्टर ने बताए बचने का उपाय

24-Nov-2021 03:00 PM

By BADAL ROHAN

बिहार में ठंड के दस्तक देते ही बच्चों में निमोनिया का कहर देखने को मिल रहा है. जिसका ताजा उदाहरण सूबे का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देखने को मिल रहा है. जहां शिशु विभाग में निमोनिया से ग्रसित बच्चो का संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है. बीमारी के शिकार छोटे-छोटे मासूम बच्चों का ईलाज चल रहा है. इस बीमारी से पीड़ित कुछ बच्चे की स्तिथि गम्भीर बताई जा रही है. वहीं ईलाज के बाद बच्चे नॉर्मल हो रहे है.


अस्पताल के अधीक्षक व शिशु विभाग के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने लोगो को सुझाव देते हुए बताया कि ठंड में बच्चों को गर्म कपड़े से ढक कर रखे. माँ अपने बच्चे को अपना दूध पिलाये ताकि बच्चे को भरपूर पौष्टिक आहार मिल सके. गर्म पानी का प्रयोग करें. अगर बाहर का दूध देते है तो बोतल में न देकर गिलास में दे. साथ ही मलेरिया से बचने के मच्छरदानी का प्रयोग करे. बच्चो के गीले कपड़े को जल्द बदले. तभी बच्चो को निमोनिया और डेंगू जैसे घातक बीमारी से बचाया जा सकता है.