ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा

Home / news / बिहार में आसमान से गिरी आफत, वज्रपात से 7 लोगों की मौत

बिहार में आसमान से गिरी आफत, वज्रपात से 7 लोगों की मौत

28-Sep-2021 06:51 AM

PATNA : सोमवार को बिहार में अचानक से बदले मौसम की वजह से कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात हुआ और इसमें कुल 7 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें बेगूसराय में दो, पटना के मनेर, छपरा, आरा, नालंदा और बांका में एक-एक की मौत की खबर है। आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित प्रखंडों के बीडीओ से इसकी आधिकारिक रिपोर्ट मांगी है।


आपदा प्रबंधन विभाग ने देर शाम भागलपुर और बांका के लिए वज्रपात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट भागलपुर के सन्हौला, जगदीशपुर, इस्लामपुर, कहलगांव, नाथनगर, सबौर, शाहकुंड प्रखंडों और बांका के बौंसी, बारहट, सदर, रजौन, धौरिया, चान्दन, कटोरिया और शंभूगंज प्रखंडों के लिए जारी किया गया। इससे पहले दोपहर में बक्सर, कैमूर, रोहतास, सीवान, भोजपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया।


अब बता दे कि चक्रवाती तूफान गुलाब की वजह से भी बिहार में मौसम एक बार फिर से बदला है। मौसम विभाग में राज्य के लगभग 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है।