ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / बिहार में थम गया चुनाव प्रचार का शोर, 7 नवंबर को होगी 78...

बिहार में थम गया चुनाव प्रचार का शोर, 7 नवंबर को होगी 78 सीटों पर वोटिंग

05-Nov-2020 07:03 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान को लेकर चुनाव के प्रचार-प्रसार का शोर गुरूवार को थम गया. तीसरे चरण में बिहार के 78 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग होने वाली है. सूबे के 15 जिलों में आखिरी चरण में मतदान होने वाला है. इस आखिरी चरण के लिए महागठबंधन और एनडीए के बड़े नेता समेत तमाम लोगों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी.


बिहार विधानसभा सभा के आखिरी चरण के चुनाव क्षेत्रों में चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. 7 नवंबर को बिहार के 15 जिलों के 78 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धुंआधार सभाएं की.  महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने भी राजद प्रत्याशियों के पक्ष में पसीना बहाया.


चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्णिया के धमदाहा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपनी आखिरी चुनावी सभा में सबसे बड़ा इमोशन कार्ड खेला. उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव है. अंत भला तो सब भला. यह उनका फैसला है या इमोशनल कार्ड इसके कयास लगाए जा रहे हैं.


उधर दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरी दिन के प्रचार से दूर रहें. हालांकि उन्होंने बिहार के लोगों के नाम पत्र लिखा है. 'बिहार के भाइयों और बहनों के नाम मेरा पत्र' के माध्यम से उन्होंने अंतिम दिन के प्रचार में अपनी मौजूदगी दिखाने की भी कोशिश की. पीएम ने कहा है कि बिहार का विकास अटके नहीं, इसके लिए उन्हें बिहार में नीतीश कुमार की सरकार की जरूरत है. पीएम ने अपने चार पन्नों की चिट्‌ठी में बिहार में 'ईज ऑफ लाइफ' यानि बिहारवासियों के जीवन में सुख-सुविधाएं और बढ़ाए जाने की बात कही है.


आखिरी दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूरे जोरशोर के साथ चुनावी जनसभा को संबोधित किया. महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने दावा किया कि चुनाव का पहला और दूसरा, दोनों चरण हम जीत चुके हैं. बिहार के लोगों ने एनडीए और सीएम नीतीश कुमार की विदाई तय कर दी है. उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में महंगाई है, पलायन की समस्या है, गरीबी है, उद्योग-धंधे नहीं हैं, इन सब पर वे क्यों कुछ नहीं बोलते हैं. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई के लिए काम करेगी. डबल इंजन की सरकार में एक भी नौजवान को नौकरी नहीं मिली.  राज्य की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई। अस्पतालों की बदहाली भी छिपी नहीं है.