मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-Jun-2023 11:31 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सुबह सवेरे अनियंत्रित कंटेनर ने पांच लोगों को रौंद डाला, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहा चौक के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह सवेरे कुछ मजदूर काम की तलाश में निकले थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें रौंद डाला। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घालय हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है।
हादसे में मौत के शिकार हुए मजदूर की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के सनाठी गांव निवासी प्रमोद राय के बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद ड्राइवर कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर को तलाश कर रही है।