Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
30-Oct-2020 02:28 PM
PATNA : बिहार से मानसून लौटते ही पारा काफी तेजी से गिर रहा है. इन दिनों शाम में महज 2 घंटे के भीतर तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके कारण वातावरण में अचानक से ठंड बढ़ जा रही है. लोगों की सेहत पर इसका काफी बुरा असर पड़ रहा है. राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम काफी तेजी से बदल रहा है.
पटना में मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार बताते हैं कि बिहार से फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट चुका है और ठंड दस्तक देने लगा है. संजय कुमार बताते हैं कि शाम में 6 बजे से 8 बजे के बीच में तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है. 8 बजे के बाद तापमान सुबह 5 बजे तक गिरता ही जा रहा है, जिसके कारण रात में ठंड और भी ज्यादा बढ़ जा रही है.
पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर डॉ राकेश कुमार शर्मा बताते हैं कि आज-कल दिन और रात के मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. रात में तापमान गिरने के कारण ठंड बढ़ रही है, ऐसे में रात के समय खुले में बैठना ठीक नहीं है. खुले में बैठने से सेहत पर इसका काफी बुरा असर पड़ रहा है. बच्चों का भी खास ध्यान रखने की आवश्यकता है.
पीएमसीएच के हार्ट रोग डॉ अशोक कुमार का कहना है कि यह मौसम हार्ट के मरीज के लिए ठीक नहीं है. यह उनके लिए घातक साबित हो सकता है. हार्ट के मरीजों को धुप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए. इन दिनों सुबह में ठंड रह रही है, जिसके कारण हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज का कारण बन सकता है.