‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
02-Apr-2022 11:24 AM
SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना गुठनी-मेहरौना मुख्य मार्ग पर श्रीकरपुर गांव के पास की है। यहां तेज गति से आर रही एक डीसीएम और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।
जानकारी के मुताबिक गुठनी थाना क्षेत्र के शिकरपुर चेकपोस्ट के पास शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित डीसीएम ने बालू लदे ट्रक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम के अंदर फंसे लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार हाजीपुर के महुआ से लोहे की रॉड लादकर डीसीएम गुठनी चौराहे की तरफ से आ रही थी। तेज रफ्तार की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और बालू लदे ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी।
मृतकों की पहचान हरदोई जिले के स्वायपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पाली गांव निवासी 40 वर्षीय विकास कुमार, हरदोई के मजरा बंदरा थाना क्षेत्र के सआदत नगर निवासी 28 वर्षीय अंबेद कुमार के रूप में हुई है वहीं तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।फिलहाल पुलिस तीसरे व्यक्ति की शिनाख्त में जुटी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।