ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में सोशल डिस्टेंसिंग की ये तस्वीर है दहलाने वाली; दवा-पानी मांगने पर...

बिहार में सोशल डिस्टेंसिंग की ये तस्वीर है दहलाने वाली; दवा-पानी मांगने पर प्रशासन ने गेट पर लगाया ताला, VIDEO वायरल

30-Mar-2020 11:54 AM

PATNA : एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिहार में  SocialDistancing और Quarantine की व्यवस्था की पोल खुलते दिख रही है। लोग भोजन-पानी के लिए जिस तरह गुहार लगा रहे उसे देख कर आपका दिल  दहल उठेगा।वीडियो देखकर आपको अहसास होगा कि देश सचमुच इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है। 


बिहार के सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सरैया स्थित आरबीटी विद्यालय में बने अस्थाई कैंप का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां बिजली, पानी और दवाईयां नहीं मिलने से भड़के लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि कोरोना से संक्रमित नहीं होने के बावजूद उन्हें राहत कैंप में रखा गया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन ने उन लोगों को पहले तो समझाने का प्रयास किया, उसके बाद हंगामा बढ़ता देख उन लोगों को गेट के अंदर कुछ देर के लिए बंद कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद मीडिया के लोगों से हंगामा कर रहे लोगों ने उन्हें वहां से निकालने की गुहार लगाई। मीडिया ने जब इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी तो पुलिस कर्मियों ने गेट के ताले को खोल दिया।


चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट के जरिये ये वीडियो शेयर किया है। अपने ट्वीट में प्रशांत किशोर ने लिखा है कि Corona संक्रमण से लोगों को बचाने के सरकारी प्रयासों की एक और भयावह तस्वीर- भारी तकलीफ़ और मुसीबतों को झेलकर देश के कई हिस्सों से बिहार पहुँचने वाले गरीब लोगों के लिए नीतीश कुमार की SocialDistancing और Quarantine की ये व्यवस्था दिल दहलाने वाली है।