ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

बिहार में शराबबंदी का हाल बेहाल : खुलेआम छोटे बच्चों से शराब की तस्करी करा रहे माफिया, ट्रेन से दारू की डिलीवरी करने जा रहे थे 6 मासूम, ऐसे हुआ खुलासा

20-Apr-2024 03:37 PM

By First Bihar

MADHUBANI : बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती के साथ लागू होने के बावजूद शराब का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद हर दिन दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी-बड़ी खेप बिहार पहुंच रही है। शराब की तस्करी के लिए माफिया रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब तो इसमें छोटे-छोटे बच्चों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। मधुबनी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।


दरअसल, मधुबनी में शराब तस्कर छोटे-छोटे बच्चों को अपना मोहरा बना रहे हैं। पैसों का लालच देकर शराब माफिया मासूम बच्चों से शराब की डिलिवरी करा रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब मधुबनी स्टेशन पर जीआरपी ने शराब की खेप के साथ 6 मासूम बच्चों को ट्रेन में पकड़ा है। जयनगर से शराब की खेप लेकर सभी बच्चे मधुबनी जा रहे थे। इसी दौरान दो नाबालिग लड़कियां और चार नाबालिग लड़के जीआरपी के हत्थे चढ़ गए।


बताया जा रहा है कि पकड़े गए सभी नाबालिग बच्चे जयनगर थानाक्षेत्र के ही रहने वाले हैं। सभी की उम्र 8 से 12 साल के बीच है। सभी को शराब के साथ जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्प्रेस में जयनगर स्टेशन पर बैठाया गया था और मधुबनी में उन्हें शराब की डिलीवरी देनी थी। ट्रेन में इन बच्चों को एक शराब तस्कर मॉनिटर कर रहा था। ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने इसकी जानकारी जीआरपी को दे दी।


मधुबनी रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी पोस्ट को जैसे ही यह जानकारी मिली, सभी बच्चों को ट्रेन से नीचे उतारकर उनकी तलाशी शुरू कर दी गई। तलाशी के दौरान उनके झोले से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। जिसके बाद सभी को जयनगर जीआरपी थाना के हवाले कर दिया गया है। जयनगर जीआरपी थाना अध्यक्ष वीना कुमारी ने बताया कि बच्चों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।