‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
28-Nov-2021 12:24 PM
By Prashant
DARBHANGA : बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. आए दिन शराब के सेवन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की खबरे सामने आ रही है. इसी कड़ी में बिहार के दरभंगा जिला स्थित सिमरी थाना की पुलिस ने दरभंगा मुजफ्फरपुर फोरलेन पथ पर गुप्त सूचना के आधार पर एक आर्मी जवान के कार की डिक्की से 19 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है. साथ ही मौके से आर्मी जवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया है. पुलिस के गिरफ्त में आए आर्मी के जवान की पहचान महाराष्ट्र बर्धा जिला पुलगांव थाना ग्राम के नगझड़ी निवासी दीपचंद्र गडलिंगे के पुत्र पंकज दीपचंद्र गडलिंगे के रूप में हुई है. फिलहाल सेना के जवान सिलीगुड़ी में कार्यरत है.
बताया जा रहा है कि पंकज दीपचंद्र गडलिंगे ने सिलीगुड़ी डिफेंस कैंटीन से 19 बोतल विदेशी शराब की बोतल लेकर जा रहे थे. उसी क्रम में अपना ढाबा में खाना खाने के लिए रुके और अपनी कार की डिक्की से शराब की बोतल निकाली. लाइन होटल पर खुलेआम पीने लगे. जिसपे वहां पर मौजूद लोगों को अच्छा नही लगा और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सेना के जवान सहित शराब को जब्त कर लिया.
वही सिमरी थाना अध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में एनएच 57 पर खड़ी कार की तलाशी लेने पर डिक्की में छिपाकर रखी गई शराब की 19 बोतल ( 14 लीटर 250ml ) बरामद हुई है. वहीं पूछताछ के क्रम में सेना के जवान ने बताया कि अवकाश लेकर अपने घर जा रहे है. यह शराब उन्होंने सेना कैंटीन से लिया है. इस संबंध में खरीदने तथा लाने ले जाने के संबंध में इनसे कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया. पुलिस ने बताया कि सभी विदेशी शराब एवं गाड़ी को विधिवत सूची बनाकर जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.