ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / बिहार में सरकारी अस्पतालों की हालत खराब, सिविल सर्जनों को लगी फटकार, प्रधान...

बिहार में सरकारी अस्पतालों की हालत खराब, सिविल सर्जनों को लगी फटकार, प्रधान सचिव ने लगाई सबकी क्लास

15-Dec-2020 03:04 PM

PATNA :  बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहते हैं. कोरोना काल में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेक्रर काफी फजीहत हुई, जिसके बाद बिहार सरकार हेल्थ डिपार्टमेंट को सुदृढ़ करने में जुटी हुई है. बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों ने विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान राज्य के सरकारी अस्पतालों की स्थिति काफी बदतर दिखी.


बिहार के सदर अस्पतालों और अनुमंडलीय अस्पतालों में एक्स-रे, सिटी स्कैन की सुविधाओं और साफ-सफाई की काफी कमी देखी गई. इस लचर व्यवस्था का देखकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत काफी आगबबूला हो गए.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के नेतृत्व में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ बैठक की. बैठक में जिलाधिकारियों द्वारा सरकारी अस्पतालों की स्थिति को लेकर दिए गए फीडबैक से सिविल सर्जनों से जानकारी तलब की. प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठककर खूब फटकार लगाई.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सिविल सर्जनों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने और अस्पतालों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. औचक निरिक्षण के दौरान पाया गया कि मरीजों के स्वास्थ्य की जांच को लेकर राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के सुचारू संचालन में काफी कमी देखी गई.


विशेष रूप से एक्स-रे और सिटी स्कैन की सुविधाएं मरीजों को समय पर नहीं दी जा रही थी. विभागीय अधिकारियों ने सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि बंद पड़े सिटी स्कैन और एक्स-रे शीघ्र शुरू कराएं. जहां यह सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा, वहां सभी कमियों को दूर करें.