पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
23-Dec-2020 07:47 PM
PATNA : बर्फीली हवा चलने से पूरा प्रदेश ठंड से ठिठुर रहा है. बिहार में कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है. बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव से फीडबैक लिया है. उन्होंने प्रधानस सचिव को कई निर्देश दिए हैं. उपमुख्यमंत्री ने विभाग को अलाव की व्यवस्था करने को कहा है.
बिहार में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है. बुधवार को उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से बात कर विभाग द्वारा शीतलहर के प्रकोप से निजात दिलाने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि आम जनमानस को शीतलहर के प्रकोप से बचाने हेतु सभी अंचल स्तर से प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था जारी रखी जाए एवं इसके लिए अतिरिक्त आवंटन की जरूरत हो तो उसे मुहैया कराया जाए.
आपको बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी जिलों को अलाव की व्यवस्था हेतु पूर्व में आवंटन सुलभ कराए गए हैं और सभी जिलों से संपर्क कर लगातार स्थिति की जानकारी विभागीय स्तर से ली जा रही है. बिहार में दो दिनों से कड़ाके की ठंड के कारण आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है. राजधानी पटना में दो-तीन दिन से ठंड बढ़ गई है. कोहरे की वजह से सुबह बाइक चलाने में काफी परेशानी हो रही है.