ब्रेकिंग न्यूज़

मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा

Home / news / बिहार: समस्तीपुर में लगी भीषण आग, कई दुकानें और घर जलकर खाक.. ...

बिहार: समस्तीपुर में लगी भीषण आग, कई दुकानें और घर जलकर खाक.. लाखों का नुकसान

24-Mar-2022 07:34 AM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR : बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से आ रही हिया जहां अचानक आग लग गई जिसमें कई दुकानें और घर जलकर खाक हो गई. इसमे लाखो की संपत्ति का नुकसान हुआ है. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग इतनी भयानक लगी हुई थी कि स्थानीय लोगो और फायर ब्रिगेड की टीम की कोशिश के बावजूद आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था.


घटना समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट स्थित मार्किट में बुधवार रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई जिसमें कई दुकानें और घर जलकर खाक हो गई।इसमे लाखो की संपत्ति का नुकसान हुआ है।जानकारी के मुताबिक पहले एक घर मे आग लग गयी और इसमें एक गैस सिलिंडर ब्लास्ट कर गया जिससे आसपास के दुकानों और घरों में भी भीषण आग लग गई।बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान तीन गैस सिलिंडर फटने की आवाज हुई है।


यह आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के दूसरे मकान हिल गए।पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई।सो रहे लोग अपने अपने घरों से निकल गए।फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई।आग इतनी भयानक लगी हुई थी कि स्थानीय लोगो और फायर ब्रिगेड की टीम की कोशिस के बावजूद आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।हालांकि इस अगलगी में किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नही है।भगदड़ में कुछ लोग घायल हुए है।अपने आंखों के सामने सब कुछ जलते देख लोगों में चीख पुकार मची रही। आग लगने की सही वजह का पता नही चल पाया है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी है।