ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / बिहार में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने बढ़ा दी सीएम नीतीश की चिंता, बोले..गर्मी...

बिहार में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने बढ़ा दी सीएम नीतीश की चिंता, बोले..गर्मी से बीमारियों का खतरा बढ़ा, अलर्ट रहने की जरूरत

17-Apr-2022 02:15 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बढ़ती गर्मी को लेकर चिंता जताई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बार गर्मी काफी पड़ रह है। जिसके कारण बहुत सारी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। सीएम ने कहा कि इसको लेकर सरकार पूरी तरह से अलर्ट है और प्रशासनिक स्तर पर भयानक गर्मी से बचाव को लेकर सभी तैयारियां की गई हैं। उन्होने कहा कि लोगों को जागरूक करने के साथ साथ गर्मी और लू के कारण बीमार होने वाले लोगों के इलाज के लिए भी अस्पतालो में खास इंतजाम किए गए हैं।


गौरतलब है कि बिहार प्रचंड गर्मी की चपेट में है। बिहार के ज्यादातर इलाके में इस वक्त भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति देखने को मिल रही है और इसे लेकर सरकार हाई अलर्ट मोड में आ गई है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों की तबीयत से लगातार बिगड़ रही है।


उल्टी दस्त के मरीज जहां एक तरफ हो बढ़े हैं तो वहीं दूसरी तरफ ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में भी इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट कर दिया है। सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टरों को तैनात रहने और जरूरी दवाइयां उपलब्ध रखने की ताकीद की गई है।


इधर, आपदा प्रबंधन की ओर से राज्य के लोगों से अपील की गई है कि दोपहर के वक्त घर में ही रहें। इसके साथ ही पक्षियों को तपती गर्मी से बचाने एवं उनकी प्यास बुझाने के लिए भी आपदा प्रबंधन विभाग ने एक कवायद शुरू की है। इसके तहत घरों एवं कार्यालयो के छतों पर मिट्टी के बर्तन में पानी की व्यवस्था की जाएगी।