ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार में रंगीन मिजाज लड़कियों ने कर दिया अजब कारनामा, फायर स्टेशन में फोन कर कहा.. दिल में आग लगी है, बुझा दो..

बिहार में रंगीन मिजाज लड़कियों ने कर दिया अजब कारनामा, फायर स्टेशन में फोन कर कहा.. दिल में आग लगी है, बुझा दो..

17-Apr-2022 01:02 PM

SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से है, जहां एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद हर कोई दंग है। पूरा मामला फायर स्टेशन के टोल फ्री नंबर 101 से जुड़ा है। दरअसल, इन दिनों समस्तीपुर फायर स्टेशन के कर्मी रंगीन मिजाजा लड़कियों और महिलाओं के फोन कॉल से परेशान हैं। रंगीन मिजाज लड़कियां और महिलाएं फायर स्टेशन के टॉल फ्री नंबर 101 पर फोन कर दिल में लगी आग को बुझाने की बात कहती हैं। इस टॉल फ्री नंबर पर फायर कर्मियों को शादी का प्रस्ताव भी दिया जा रहा है।


आम तौर पर अगलगी की घटनाओं की सूचना देने के लिए फायर स्टेशन के टॉल फ्री नंबर 101 का इस्तेमाल किया जाता है। 101 नंबर पर आग लगने की सूचना दिए जाने के बाद फायर कर्मी तुरंत लोकेशन पर पहुंच जाते हैं लेकिन समस्तीपुर में इन दिनों इस टॉल फ्री नंबर का रंगीन मिजाज लड़कियां और महिलाएं गलत इस्तेमाल कर रही हैं। फायर स्टेशन के कर्मचारियों की मानें तो प्रतिदिन 20 से 25 फोन कॉल ऐसी लड़कियों और महिलाओं के आते हैं।


फोन कॉल करने वाली लड़कियां और महिलाएं टाल फ्री नंबर का दुरूपयोग कर घर में लगी आग की बजाय दिल में लगी आग बुझाने की सूचना फायर स्टेशन को दे रही हैं। इतना ही नहीं, टॉल फ्री नंबर पर फोन कर वे फायर स्टेशन कंट्रोल रूम के कर्मियों को मोबाइल रिचार्ज कराने के साथ शादी का प्रस्ताव भी दिया जा रहा है। इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधा देने वाले टॉल फ्री नंबर 108 पर भी ऐसे फर्जी फोन आने की सूचना है। लोगों की सुविधा के लिए जारी टॉल फ्री नंबरों का व्यापक दुरुपयोग किया जा रहा है।



फायर स्टेशन के कर्मियों की मानें तो लगातार ऐसे फोन आने के कारण एक तरफ जहां उनकी परेशानी बढ़ गई है वहीं टॉल फ्री नंबर के व्यस्त करहने के कारण जरूरतमंद लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पूरे मामले पर सहायक अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि यह टॉल फ्री नंबर आपदा के समय लोगों की सहायता के लिए जारी किया जाता है न कि इसके दुरूपयोग के लिए। उन्होंने कहा कि ऐसे फोन कॉल करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।