देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
19-May-2020 03:27 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां शिक्षा विभाग की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक बिहार में मनमाने तरीके से फीस बढ़ोतरी करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 7 प्रतिशत से ज्यादा फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन प्रमंडल आयुक्तों को यह निर्देश जारी किया है. मनमाने तरीके से फीस बढ़ोतरी करने वाली स्कूलों के खिलाफ कमिटी की ओर से कार्रवाई की जाएगी.
शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक प्राइवेट स्कूलों को आर्थिक दंड भरना होगा. नियम के खिलाफ जाकर फीस बढ़ोतरी का कदम उठाने वाली स्कूलों को पहली बार में एक लाख और दूसरी बार में दो लाख रुपये जुर्माना के रूप में भरने होंगे.